Madhya Pradesh में आदिवासी युवक पर पेशाब की घटना की मायावती ने निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2023

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किए जाने मांग की है। मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

इसे भी पढ़ें: China Belt and Road Initiative | भारत ने दिया China को तगड़ा झटका, SCO समिट में बेल्ट एंड रोड' पहल का किया विरोध

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया था। विपक्ष ने दावा किया है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा है, लेकिन सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था, ‘‘सीधी जिले का एक वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है...मैंने प्रशासन को दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

BJP प्रमुख Nitin Nabin ने की बैठक, सात राज्यों के चुनाव पर बनी रणनीति

Nishant Kumar बनेंगे बिहार के अगले CM, JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने जताई उम्मीद

Chhattisgarh के वन मंत्री Kedar Kashyap सड़क दुर्घटना में बचे, छह लोग घायल

Dhananjaya de Silva का खुलासा, Sri Lanka को टेस्ट क्रिकेट में खली 140 Kmph वाले तेज गेंदबाजों की कमी