ईद-उल-फित्र के मौके पर मायावती ने दी मुस्लिम समाज को शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने ईद-उल-फित्र की देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये इस पर्व के मौके पर देश में अमन चैन की दुआ की है। मायावती ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर समस्त देशवासियों, खासकर मुस्लिम समाज के करोड़ों भाईयों-बहनों को दिली मुबारकबाद व अनेकों शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि खुशियों के इस त्योहार में जरूर चार चाँद लग जायेंगे जब लोग पड़ोसियों का मुँह मीठा करके उन्हें मीठी बात करने पर राजी करेंगे। इसी में देश की खुशी निहित है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद