Narasimhanand Saraswati की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मचा बवाल, Mayawati ने की सख्त कार्रवाई की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गाजियाबाद जिले के डासना स्थित मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को संविधान में प्रदत्त धर्मनिरपेक्षता की गारंटी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय संविधान धर्मनिरपेक्षता यानी सभी धर्मों के समान आदर-सम्मान की गारंटी सुनिश्चित करता है। अतः केंद्र एवं राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें ताकि देश में शांति रहे तथा विकास बाधित न हो।’’

इसे भी पढ़ें: Janta Ki Adalat । डबल इंजन सरकार पर Arvind Kejriwal का वार, PM Modi को दिया ये चैलेंज

यति नरसिंहानंद पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद एक मामला दर्ज किया गया है। उनकी टिप्पणी के खिलाफ गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में भी प्रदर्शन हुए। नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान का वीडियो वायरल होने के बाद डासना देवी मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। नरसिंहानंद के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इनमें दिसंबर 2021 में हरिद्वार में एक सम्मेलन के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने का मामला भी शामिल है।

डासना मंदिर के बाहर शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर वेव सिटी थाने में डासना पुलिस चौकी प्रभारी भानु की शिकायत पर 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती शहर में महंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। नरसिंहानंद की टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को नागपुरी गेट थाने के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुआ था, जिसमें भीड़ द्वारा पथराव के दौरान 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और 10 पुलिस वैन क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे महंत Narasimhanand Saraswati, देशभर में मचा बवाल, कई जगह विरोध-प्रदर्शन

पुलिस ने बताया कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ नागपुरी गेट थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य), 302 (किसी अन्य व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर शब्द बोलना), 197 (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई) और अन्य के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बड़ी बैठक : ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और दिल्ली रैली की बनेगी रणनीति

Asian Para Games 2026 | भारत की सुवर्णा राज ने महिलाओं की चक्का फेंक (Discus Throw) एफ54 स्पर्धा में रचा इतिहास, जीता स्वर्णिम पदक

Asian Para Games: थुलासिमथी और नितेश पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे