मायावती ने भाजपा के पूर्व नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती ने सरकार द्वारा बुलडोजर विध्वंस और अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई को अनुचित करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग की है। बसपा नेता ने एक ट्वीट कर कहा, उप्र सरकार एक समुदाय विशेष को लक्ष्य करके बुलडोजर विध्वंस तथा अन्य द्वेषपूर्ण आक्रामक कार्रवाई कर विरोध को कुचलने एवं भय तथा आतंक का जो माहौल बना रही है यह अनुचित एवं अन्यायपूर्ण है। घरों को ध्वस्त करके पूरे परिवार को निशाना बनाने की दोषपूर्ण कार्रवाई का अदालत जरूर संज्ञान ले।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के ईडी के समक्ष पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों?’’ गौरतलब हैं कि कानपुर और प्रयागराज की हिंसा में पत्थरबाजी के आरोपियों की संपत्तियों को बुलडोजर से गिराने की कार्रवाई की गयी हैं। तीन जून को भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कानपुर में हिंसा भड़क गई थी।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल