कोटा मामले में मायावती ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में बच्चों की मौत के लिये वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुये उन्हें पद से हटाये जाने की मांग की है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में 100 माताओं की कोख उजड़ने के मामले में कांग्रेस को केवल अपनी नाराजगी जताना ही काफी नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तुरंत हटा कर वहां अपने किसी सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बेहतर होगा नहीं तो और भी माओं की कोख उजड़ सकती है।उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत का कोटा मामले में अपनी कमियों को छिपाने के लिए गैर-जिम्मेदराना एवं असंवेदनशील रवैया अपनाना तथा अब राजनैतिक बयानबाजी करना, अति शर्मनाक और निन्दनीय है।

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात