कांशीराम के जन्मदिन पर मायावती ने भरी चुनावी हुंकार, कहा- विरोधियों को करारा जवाब देना होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2023

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को पार्टी संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और चुनावी सफलता और सत्ता की मास्टर चाबी हासिल कर विरोधियों को करारा जवाब देने का आह्वान किया। बसपा सुप्रीमो ने सुबह पार्टी कार्यालय में कांशीराम को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आरोप लगाया कि कांशीराम और उनके अनुयायियों का अपमान किया गया। मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘वंचित और शोषित ‘बहुजन समाज’ को राजनीतिक ताकत बनाकर परम पूज्य बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के स्वाभिमान आंदोलन को शक्ति और गति देने वाले कांशीराम जी को आज जन्मदिन पर अपार श्रद्धा-सुमन।’’

प्रमुख खबरें

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति