मायावती ने दिया कांग्रेस को जोर का झटका, कहा- कांग्रेस के साथ नहीं होगा कोई समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ कोई भी चुनावी समझौता अथवा तालमेल नहीं करेगी। उन्होंने मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।  

इसे भी पढ़ें: हाईटेक प्रचार से दूर रहेगी मायावती की पार्टी, परंपरागत तरीकों पर है विश्वास

उन्होंने कहा कि बसपा और सपा का गठबंधन दोनों तरफ से आपसी सम्मान व पूरी नेक नीयत के साथ काम कर रहा है तथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व मध्य प्रदेश में यह ‘‘फर्स्ट व परफेक्ट एलायन्स’’ माना जा रहा है जो सामाजिक परिवर्तन की जरूरतों को भी पूरा करता है तथा भाजपा को परास्त करने की क्षमता रखता है। मायावती ने बयान में दावा किया कि बसपा से चुनावी गठबंधन के लिये कई दल काफी आतुर हैं, लेकिन थोड़े से चुनावी लाभ के लिये ‘‘हमें ऐसा कोई काम नहीं करना है जो पार्टी मूवमेन्ट के हित में बेहतर नहीं है।’’ 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?