Mayawati ने किया बड़ा ऐलान, कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी Bahujan Samaj Party, जानें क्यों लिया गया फैसला?

By एकता | Nov 24, 2024

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने रविवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद मायावती ने यह फैसला लिया है। इतना ही नहीं बसपा प्रमुख ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और ईवीएम पर भी सवाल उठाए।

इसे भी पढ़ें: किसानों के खिलाफ मामलों पर पुनर्विचार करेंगे,पर षड्यंत्रकारियों को नहीं बख्शेंगे:मुख्यमंत्री रेड्डी

उन्होंने कहा, 'देश में लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ खासकर उपचुनावों में तो अब ये कार्य काफी खुलकर किया जा रहा है। ये सब हमें हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में देखने को भी मिला है। महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा के हुए आम चुनाव में भी इसे लेकर काफी आवाजें उठाई जा रही है। ये हमारे देश और लोकतंत्र के लिए खतरे की बड़ी घंटी भी है।'

उपचुनाव नहीं लड़ने के फैसले का ऐलान करते हुए मायावती ने कहा, 'ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये फैसला लिया है कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। हमारी पार्टी देश में लोकसभा व राज्यों में विधानसभा के चुनाव तथा स्थानीय निकायों के चुनाव पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ेगी।'

इसे भी पढ़ें: Jama Masjid का सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, 10 लोगों को हिरासत में लिया

बता दें, उपचुनाव में मायावती की पार्टी ने बहुत बुरा प्रदर्शन किया। अजीब बात यह थी कि मायावती या पार्टी के किसी भी बड़े नेता को उपचुनावों में प्रचार करते नहीं देखा गया।

प्रमुख खबरें

1947 में सिर्फ सियासी आजादी मिली, Cultural Freedom नहीं: Rajnath Singh का बड़ा दावा

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली

Vibe Movie Review | कॉमेडी और जासूसी के चक्कर में उलझी कुणाल खेमू की फिल्म, दूसरे हाफ में धीमी पड़ी रफ्तार

UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया