मायावती ने चीन के साथ झड़प में 20 सैन्यकर्मियों के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

लखनऊ।  बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चीन के साथ झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मियों के शहीद होने पर दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार को अब अत्यधिक सतर्कता तथा सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है। मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘लद्दाख में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैन्यकर्मियों की शहादत की खबर दुःखद और झकझोरने वाली है, खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और तनाव को कम करने में प्रयासरत है। सरकार को अब अत्यधिक सतर्कता व सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन, बान और शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी व देश की एक इंच जमीन भी किसी को कभी हड़पने नहीं देगी। अच्छी बात है कि सरकार की कमियों को भुलाकर ऐसे नाजुक समय में पूरा देश एकजुट है। अब सरकार को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा