मायावती बोलीं- सपा सरकार ने संत रविदास नगर जिले का नाम बदला, भाजपा सरकार ने भी नहीं किया बहाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश-दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयायियों को बधाई दी। मायावती ने राज्य में बसपा की पूर्व सरकार के कार्यकाल में संत रविदास के सम्मान में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर रखा था, लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व सरकार ने जातिवादी एवं राजनीतिक द्वेष के कारण यह नाम बदल दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सरकार ने भी उसे बहाल नहीं किया। बसपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, मायावती ने संत गुरु रविदास को नमन करते हुए कहा, महान संत गुरु के आदर-सम्मान में एवं उनकी स्‍मृति को बनाये रखने के लिए बसपा की (पूर्व) सरकार द्वारा उत्‍तर प्रदेश में जो अनेकों कार्य किये गये, उनमें भदोही जिले का नाम बदलकर उसे संत रविदास नगर किया जाना शामिल था।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश