UP Election 2022 । मायावती बोलीं- कानून का राज कायम करेंगे, युवाओं का पलायन रोकेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

बांदा (उत्तर प्रदेश)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार प्रदेश में कानून का राज कायम करेगी और प्रदेश से युवाओं का पलायन रोकेगी। मायावती ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा हम वर्ष 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि लोगों को भाजपा के जातिवादी संकीर्ण मानसिकता वाले अहंकार पूर्ण और तानाशाही भरे शासन से मुक्ति मिल सके। बसपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी दलितों और पिछड़ों की विरोधी है। जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो वह महिलाओं, दलितों और पिछड़ों के लिए कोई भी काम करना भूल जाती है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । राजनाथ बोले- यूपी को न 'बुआ' और न ही 'बबुआ' चाहिए, यहां सिर्फ बाबा की जरूरत है

मायावती ने जोर देकर कहा कि बांदा और चित्रकूट में डकैतों का राज हुआ करता था जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को नौकरी के लिए दूसरे स्थानों पर पलायन करना पड़ता था और जब 2007 में बसपा सत्ता में आई तो उसने यहां से डकैतों का सफाया कर दिया। उन्होंने भाजपा के साथ-साथ सपा को भी सत्ता से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार के शासनकाल में एक जाति विशेष के विकास के लिए ही काम किया जाता था लेकिन बसपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया। उसके बाद जब सपा और भाजपा सत्ता में आई तो उन्होंने बसपा के किए गए कार्यों को पलट दिया। 

प्रमुख खबरें

Video | नागपुर में IAF अधिकारी की पत्नी के साथ कथित रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज वीडियो आया सामने

FIFA World Cup 2024 में 68 साल बाद टूटा रिकॉर्ड! एक ही दिन में 4 धमाकेदार Matches हुए ड्रॉ, फैंस हैरान

NEET Re-Exam से ठीक पहले Modi सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन, 22 June तक Telegram App को भारत में किया गया बंद

2026 FIFA World Cup फाइनल में Donald Trump की एंट्री! विजेता को ट्रॉफी देंगे