बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्रैक्टर परेड के दौरान मचे उत्पात की कड़ी निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान मचे उत्पात की निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मायावती ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा देश की राजधानी दिल्ली में कल गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह कतई भी नहीं होना चाहिए था। यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण तथा केन्द्र की सरकार को भी इसे अति-गंभीरता से ज़रूर लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: किसान हिंसक ट्रैक्टर रैली अपडेट: पुलिस ने की 22 FIR दर्ज, कई किसान नेताओं के नाम का जिक्र

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा साथ ही, बसपा की केन्द्र सरकार से पुनः यह अपील है कि वह तीनों कृषि कानूनों को अविलम्ब वापस लेकर किसानों के लम्बे अरसे से चल रहे आन्दोलन को खत्म करे ताकि आगे फिर से ऐसी कोई अनहोनी घटना कहीं भी न हो सके। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कई स्थानों पर ट्रैक्टर सवार किसानों ने हंगामा और उत्पात किया ,इस दौरान कई जगह उनकी पुलिस से झड़प भी हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी

Pushpa 2 Stampede Case: अल्लू अर्जुन समेत 24 पर पुलिस का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Paush Durga Ashtami 2025: पौष दुर्गाष्टमी व्रत से देवी दुर्गा होंगी प्रसन्न, होंगे समृद्ध