मायावती ने उच्चतम न्यायालय से किया पेगासस मामले की जांच कराने का अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उच्चतम न्यायालय से पेगासस जासूसी मामले का स्वत: संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में इसकी जांच कराने का अनुरोध किया है। मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘संसद में पेगासस मामले को लेकर गतिरोध उत्पन्न होने के बावजूद केंद्र सरकार इस प्रकरण की जांच कराने को तैयार नहीं है। ऐसे में उच्चतम न्यायालय इसका स्वत संज्ञान लेते हुए अपनी निगरानी में इसकी जांच कराए।’’ उन्होंने ट्वीट किया, संसद का चालू मानसून सत्र देश, जनहित एवं किसानों के लिए अति-जरूरी मुद्दों पर सरकार एवं विपक्ष के बीच अविश्वास एवं भारी टकराव के कारण ठीक से चल नहीं पा रहा।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Donald Trump की लोकप्रियता धड़ाम! 32% पर पहुंची Approval Rating, अमेरिकी जनता का भरोसा टूटा

IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: CCTV फुटेज से सामने आया घटनाक्रम; परीक्षा हॉल से निकलने के बाद हॉस्टल में साहिल के आखिरी कदम कैद

EU Data Privacy: Location Data उल्लंघन पर Google पर 46.3 करोड़ डॉलर जुर्माना

National Film Awards 2026 | दिल्ली से बाहर पहली बार गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी विजेताओं को सम्मानित