2018-19 के विस चुनाव में हार की खीझ में गैर भाजपा सरकारों को गिराना चाह रही BJP: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक और गोवा में विधायकों के कथित तौर पर पाला बदलने की पृष्ठभूमि में दलबदल पर एक सख्त कानून बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने गुरूवार को एक ट्वीट में भाजपा पर कर्नाटक और गोवा में विधायकों को अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘समय आ गया है जब दलबदल करने वालों की सदस्यता समाप्त करने वाला सख्त कानून देश में बने।'

मायावती ने दूसरे ट्वीट में आरोप लगाया कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी और धनबल जैसी तिकड़मों के जरिये केन्द्र की सत्ता में दोबारा आ गई लेकिन 2018 और 2019 में देश में हुए विधानसभा चुनावों में हुई अपनी हार की खीझ निकालते हुए वह अब गैर भाजपा सरकारों को गिराना चाह रही है। ‘‘बसपा इसकी कड़ी निंदा करती है।’’

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप