देश भर से आये महापौरों ने किया बाबा विश्वनाथ धाम का दर्शन, कहा मोदी है तो सब संभव है

By आरती पांडे | Dec 17, 2021

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत 17 दिसंबर को वाराणसी में अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यो से लगभग 75 महापौर काशी पधार  चुके है। शेष महापौर भी  देर रात तक वायुयान एवं सड़क मार्ग से बनारस आ चुके है। इसके साथ ही काशी आने वाले सभी महापौरों का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर बुके देकर किया।काशी की धरती पर पधारे सभी महापौरों ने 16 दिसंबर की शाम को माँ गंगा की प्रसिद्ध आरती देखी और बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन पूजन कर, बाबा के दरबार मे मत्था टेका। बनारस आये महापौर विश्वनाथ धाम का अद्भुत एवं अकल्पनीय स्वरूप देख भाव विभोर हो गए। इन 75  महापौरों में कुछ महापौर जो पहले भी काशी आ चुके है, वे बाबा विश्वनाथ धाम के इस नए दिव्य, अलौकिक और भव्य स्वरूप को देख एकदम अचंभित थे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी को केवल चुनावों के दौरान गंगा नदी की याद आती है : ममता बनर्जी

उन्होंने आगे कहा कि, सम्मेलन का उद्घाटन पुर्वान्ह 10:30 पर होगा। उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहेंगे। श्री आशुतोष टंडन ने कहा कि, दिनभर चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर के महापौर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे और तमाम नगरीय सुविधाओं,नगरीय समस्याओं एवं नगरीय सुविधाओं से संबंधित योजनाएं, परियोजनाओ और जो नये नये अन्वेषण हो रहे उसपर चर्चा होगी। इसके साथ ही उन्होनें ये भी बताया कि, सभी महापौर 5 ग्रुप में अलग अलग ग्रुप डिस्कशन करेंगे। महापौर सम्मेलन के शुभारंभ से पहले पौने दस बजे नगर विकास विभाग द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे। इस दौरान प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर मृदुला जायसवाल, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षपाल कपूर, करुणेश शर्मा, विजय मित्तल, नम्रता चौरसिया, नवनीत सेठ, प्रकाश यादव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी एवं क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत अन्य लोग  उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab | चक्रवात अर्नब ने आंध्र-ओडिशा तट को किया पार! गजपति से 1,500 लोग सुरक्षित निकाले गए, 10 जिलों में स्कूल-आंगनवाड़ी बंद

US Dollar के मुकाबले Rupee 11 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर पहुंचा

India Pacific Relations | भारत को PIF में मिला रणनीतिक साझेदार का दर्जा, प्रशांत महासागरीय देशों के साथ सहयोग होगा मजबूत, जयशंकर ने बताया बड़ा कदम

Xi Jinping का वाशिंगटन दौरा! राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रोटोकॉल तोड़कर Joint Base Andrews पर किया भव्य स्वागत, व्यापार और ताइवान पर होंगी निर्णायक चर्चा