By Prabhasakshi News Desk | Jun 22, 2024
लीपजिग (जर्मनी)। स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबापे पिछले मैच में लगी चोट के कारण नहीं खेल पाए जिसका फायदा उठाकर नीदरलैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के मैच में फ्रांस को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। फ्रांस की ऑस्ट्रिया के खिलाफ पिछले मैच में 1-0 से जीत के दौरान एमबापे की नाक में चोट लग गई थी और उनका इस मैच में खेलना संदिग्ध था। एमबापे ने गुरुवार को मास्क पहनकर अभ्यास किया था और फ्रांस केकोच डिडिएर डेसचैम्प्स को उम्मीद थी कि यह स्टार फुटबॉलर नीदरलैंड के खिलाफ मैच तक फिट हो जाएगा।