भारत में आया DeepFake Detector, McAfree ने किया बड़ा ऐलान, साइबर स्कैम्स से मिलेगी निजात

By Kusum | Jan 11, 2025

पिछले साल साइबर स्कैमर्स के कई केस के बारे में सुनने को मिला, जिसमें फेक वीडियो आदि बनाकर कई लोगों को शिकार बनाया गया। इस तरह के स्कैम को DeepFake स्कैम कहा जाता है। अब एंटी वायरस सॉफ्टफेयर कंपनी McAfee ने एक खास AI पावर्ड टूल्स को लॉन्च किया है, जो भारत में DeepFace detector का काम करेगा। 

 

McAfee का कहना है कि उसका न्यू टूल AI का इस्तेमाल करता है और जल्दी से ऑडियो और वीडियो में किए गए छेड़छाड़ को आसानी से डिटेक्ट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि कुछ सेकेंड के अंदर यूजर्स को खतरनाक स्कैम से चेतावनी भी देता है। ये टेक्नोलॉजी यूजर्स के PC पर काम करती है और प्राइवेसी का भी ध्यान रखती है। 

McAfee रिसर्च की हाल ही में जारी रिसर्च के मुताबिक, 4.7 Deepfake Videos डेली तैयार होती है। बीते साल कुल स्कैम्स में करीब 66 परसेंट स्कैम Deepfake video से जुड़े। रिसर्च फर्म ने बताया कि उसने AI Scam और गलत जानकारी से लोगों को बचाने के लिए कई बड़ी OEMs के साथ मिलकर काम किया है और वे इस पावरफुल Ai-Based Deepfake डिटेक्शन टूल्स को लेकर आया है। 

वहीं McAfee डीपफेक डिटेक्टर अब भारत में उपलब्ध है। अब कई चुनिंदा यूजर्स इस ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं और अलर्ट पाना शुरू कर सकते हैं। McAfee डीपफेक डिटेक्टर टूल्स को कई वीडियो पर ट्रेन किया है और वह कम समय में व आसानी से डीपफेक वीडियो का पता लगा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत