Delhi MCD By Election Result 2025! बीजेपी का दबदबा, चांदनी चौक और शालीमार बाग में जीत, कांग्रेस ने भी मारी बाजी

By रेनू तिवारी | Dec 03, 2025

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब तक दो-दो सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी संगम विहार-A सीट जीतकर दिल्ली नगर निगम में अपना खाता खोला है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक वार्ड, अनीता जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड से जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना CM के बयान से हिंदू समाज आहत, रेवंत रेड्डी का हिंदूफोबिक DNA उजागर, BJP ने दर्ज किया कड़ा विरोध

एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई। गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 मतों के अंतर से हराया। जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड से जीत हासिल की, जहां से पहले मुख्यमंत्री रेखागुप्ता निगम पार्षद थीं।

इसे भी पढ़ें: Kerala Coast पर अपनी समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी Indian Navy

 

शुरुआती रुझानों में भाजपा दिचाओं कलां और ग्रेटर कैलाश वार्ड में आगे है जबकि ‘आप’ नारायणा वार्ड में बढ़त बनाए हुए है। उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को जिन 12 वार्ड में मतदान हुआ था, उनमें से नौ पर पहले भाजपा और बाकी पर आप के निगम पार्षद थे। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। मतगणना के लिए कंझावला, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में 10केंद्र बनाए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के करीब 1,800 कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है। लगभग 700 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है और उम्मीदवारों व उनके अधिकृत मतगणना एजेंट के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपचुनावों में मतदान 38.51 प्रतिशत रहा था, जबकि 2022 में एमसीडी के 250 वार्ड पर हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 50.47 था।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया