MCD Election का प्रचार करते हुए बरसे केजरीवाल, कहा- विकास और कल्याण कार्य में बाधा बनने वालों को न दे वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से कहा कि वे आगामी नगर निगम चुनाव में उन लोगों को वोट न दें जो शहर में विकास और कल्याण कार्य को रोकना चाहते हैं। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव प्रचार अभियान में उन्होंने स्कूलों तथा अस्पतालों के निर्माण के साथ ही नि:शुल्क बिजली और पानी उपलब्ध कराने में अपनी सरकार के प्रयासों के बारे में बात की। बहरहाल, उन्होंने अफसोस जताया कि सरकार शहर में साफ-सफाई में सुधार लाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की है।’’

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने गिर सोमनाथ में की पूजा-अर्चना, लोगों से हर बूथ पर भाजपा को जिताने की अपील

दिल्ली को साफ करने का हमें एक मौका दीजिए। हम नतीजे लाकर देंगे।’’ आप प्रमुख ने ‘‘दिल्ली में कूड़े का पहाड़’’ न बनने देने का भी वादा किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उपराज्यपाल कार्यालय और भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने मेरा काम करने के लिए एलजी साहब को तैनात किया है। उन लोगों को वोट मत दीजिए जो दिल्ली की प्रगति रोकना चाहते हैं।’’

चार दिसंबर को होने वाला एमसीडी चुनाव जीतने का भरोसा जताते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम एमसीडी चुनावों में जीत दर्ज करेंगे, बस यह देखना चाहते हैं कि हमें कितनी सीट मिलती हैं। आपने विधानसभा चुनाव में मुझे 70 में से 67 सीट दी थीं। मुझे ऐसी जीत का स्वाद चखने की आदत है। मुझे इससे कम कुछ भी नहीं चाहिए।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ने दिल्लीवासियों की बिजली की नि:शुल्क आपूर्ति को रोकने की साजिश रची है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) साजिश रची है लेकिन केजरीवाल उन्हें कामयाब नहीं होने देगा।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी