MCD Election Vote Count: रुझानों के बीच ‘आप’ कार्यालय में जश्न का माहौल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2022

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव मतगणना के रुझानों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय में बुधवार सुबह जश्न का माहौल देखा गया। लाउडस्पीकर से देशभक्ति गीत बज रहे हैं और समूचा परिसर रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा हुआ था। मतगणना में‘आप’ भाजपा से थोड़ा ही आगे चल रही है। पार्टी के राउज एवेन्यू कार्यालय में मीडियाकर्मियों के लिए एक बड़ा मंच बनाया गया है। बेचैन लेकिन आशान्वित ‘आप’ कार्यकर्ताओं की नजरें मतगणना के ताजा रुझानों के लिए एलईडी स्क्रीन पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें: रुझानों में ओवैसी की AIMIM का क्या है हाल? दिल्ली दंगा और बुलडोजर को बनाया था चुनावी हथियार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए बुधवार को जारी मतगणना में अभी तक आए परिणाम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 और आम आदमी पार्टी (आप) ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच 42 मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर