MCD शिक्षकों को IIM-अहमदाबाद में किया जाएगा प्रशिक्षित, CM अरविंद केजरीवाल बोले- स्कूलों का भी होगा कायाकल्प

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2023

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले पांच-सात साल में एमसीडी स्कूलों का भी दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह कायाकल्प कर दिया जाएगा। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लिबासपुर गांव में निवासियों और छात्रों के उत्साह के बीच सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय का उद्घाटन करते हुए केजरीवाल ने बेरोजगारी की समस्या के बारे में भी बात की और कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने के लिए एक रचनात्मक कार्यक्रम पर काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकजुटता को बड़ा झटका! शिमला बैठक से पहले AAP की शर्त, केजरीवाल के पास क्या है दूसरा विकल्प

उन्होंने दावा किया कि अच्छे स्कूलों के साथ सरकार अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने में सक्षम है। पहले ज्यादातर सरकारी स्कूल तंबू में चलते थे, उनकी छत भी ठीक से नहीं होती थी। पंखे, डेस्क या शौचालय भी नहीं थे। बच्चे मुश्किल से एक घंटे के लिए आते थे, फिर भाग जाते थे। वहां ठीक से पढ़ाई नहीं होती थी। मैं तो यहां तक ​​कहूंगा कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता शहर के कम से कम 80% निजी स्कूलों से बेहतर है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर