मैकडोनाल्ड की नई पहल: प्लास्टिक की जगह कागज की स्ट्रॉ का करेगा इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2018

न्यूयॉर्क। फास्टफूड रेस्तरां चेन चलाने वाली कंपनी मैकडोनाल्ड ने आज कहा कि वह ब्रिटेन एवं आयरलैंड के अपने सभी आउटलेटों में कागज से बने स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने वाली है। उसने कहा कि इस साल के अंत में अमेरिका में भी कुछ आउटलेटों में प्लास्टिक स्ट्रॉ की जगह कागज से बने स्ट्रॉ का परीक्षण करेगी। बर्गर तथा अन्य फास्टफूड चेन चलाने वाली कंपनियों को प्लास्टिक स्ट्रॉ के इस्तेमाल को लेकर उपभोक्ताओं तथा पर्यावरण कार्यकर्ताओं के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। वे प्लास्टिक स्ट्रॉ के इस्तेमाल को बंद करने का दबाव बना रहे हैं क्योंकि ये अंतत : समुद्र में पहुंचकर समुद्री कछुए , पक्षी तथा अन्य समुद्री जीवों की मौत का कारण बन रहे हैं। 

इसकी जगह कागज से बने स्ट्रॉ विघटित हो जाते हैं। मैकडोनाल्ड ने हालांकि यह बताने से इंकार कर दिया कि वह अमेरिका में किस तरह के स्ट्रॉ का परीक्षण करने जा रही है। उसने बस इतना कहा कि वैकल्पिक स्ट्रॉ टिकाऊ समाधान होगा। मैकडोनाल्ड के अमेरिका में 14 हजार से अधिक तथा ब्रिटेन एवं आयरलैंड में करीब 1,360 रेस्तरां हैं। 

कंपनी ब्रिटेन एवं आयरलैंड में प्लास्टिक स्ट्रॉ को कागज से बने स्ट्रॉ से स्थानापन्न करने की शुरूआत करेगी और अगले साल तक इसे पूरा कर लेगी। कंपनी की योजना वैकल्पिक स्ट्रॉ का परीक्षण फ्रांस, स्वीडन एवं नॉर्वे के रेस्तरां में भी करने की है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की रैली को लेकर पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम, हजारों पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

Vodafone Idea की छह महीनों में चुनिंदा शहरों में 5जी सेवा लाने की योजनाः CEO

दिल्ली में आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, जनता में बेहद उत्साह