बकरी की मौत एमसीएल को पड़ी भारी, लगभग ढाई करोड़ का हुआ नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा में एक सड़क दुर्घटना में एक बकरी की मौत को लेकर हुए आंदोलन के कारण महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। एमसीएल ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि एक कोयला परिवहन टिपर (डंपर) की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई थी।

बकरी की मौत के लिए स्थानीय निवासियों ने 60 हजार रुपये के मुआवजे की मांग की। बयान में कहा गया है कि इस मांग को लेकर एक पड़ोसी गांव के कुछ निवासियों की भीड़ ने तालचेर कोयला क्षेत्र में सोमवार की सुबह 11 बजे से कोयला परिवहन के काम को रोक दिया।

इसे भी पढ़ें: सितंबर में मारुति की बिक्री 24% घटकर 122640 इकाई रह गई

इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपराह्र दो बजकर 30 मिनट पर काम फिर से शुरू हो सका। काम बाधित होने के कारण एमसीएल को 2.68 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ। इस काम के रुकने से सरकारी खजाने को भी 46 लाख रुपये का नुकसान हुआ। बयान में कहा गया है कि कंपनी ने गैर कानूनी तरीके से काम बाधित करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किये जाने के लिए स्थानीय पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा