SAFF Games में भारत की भागीदारी पर MEA का बयान, खेल मंत्रालय की नीति से होगा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

नयी दिल्ली, आठ सितंबर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में होने वाले दक्षिण एशियाई महासंघ (सैफ) खेल 2027 में भारत की भागीदारी के संबंध में कोई भी फैसला खेल मंत्रालय की हाल में घोषित नीति के अनुरूप किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे भारत और सैफ खेलों से संबंधित कुछ खबरों के बारे में पूछा गया था।

ओलंपिक वेबसाइट के अनुसार दक्षिण एशिया ओलंपिक परिषद ने हाल में इस्लामाबाद में हुई बैठक में इस क्षेत्रीय बहु खेल प्रतियोगिता की तारीखों और आयोजन स्थलों को मंजूरी दी। युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रति भारत की नीति’ शीर्षक से एक दस्तावेज उपलब्ध है। नीति में कहा गया है, ‘‘भारत या विदेश में होने वाले अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं के संबंध में हम अंतरराष्ट्रीय खेल निकायों की परंपराओं और अपने खिलाड़ियों के हितों से निर्देशित होते हैं।

अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए एक विश्वसनीय स्थल के रूप में भारत के उभरने को भी ध्यान में रखना प्रासंगिक है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इसी के अनुसार भारतीय टीमें और व्यक्तिगत खिलाड़ी उन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी भी शामिल हों। इसी तरह, भारत में आयोजित ऐसे बहुपक्षीय आयोजनों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों और टीमों को भाग लेने की अनुमति होगी।

प्रमुख खबरें

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Chhattisgarh में जलेंगे 36 लाख दीये