सुषमा स्वराज ने नेपाल के प्रधानमंत्री को पानी पिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2017

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को एक बेहतरीन मेजबान की भूमिका में नजर आईं। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जब संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे थे, उस वक्त देउबा को खांसी आ गई। देउबा को खांसते देखकर सुषमा ने तुरंत उन्हें एक गिलास पानी पीने को दिया। स्थानीय हैदराबाद हाउस में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने मीडिया को संबोधित किया। जब देउबा अपना संबोधन खत्म करने वाले थे कि तभी वह खांसने लगे और उनकी आवाज में थोड़ी घरघराहट आ गई। देउबा को खांसते देख सामने की पंक्ति में बैठीं सुषमा ने अधिकारियों का इंतजार नहीं किया और खुद उठकर उनके पास गईं। उस वक्त देउबा पोडियम से अपना बयान पढ़ ही रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सामने रखी पानी की बोतल का ढक्कन खोला, जबकि सुषमा ने गिलास में पानी डाला और उसे नेपाली प्रधानमंत्री को दिया। दोनों पक्षों के अधिकारी जब तक कुछ करते तब तक सुषमा देउबा को पानी की पेशकश कर चुकी थीं। इन सबसे बेखबर देउबा कुछ पल तक अपना बयान पढ़ते रहे। फिर उन्हें अहसास हुआ कि सुषमा गिलास हाथ में लिए उनका इंतजार कर रही हैं।

इस पर चकित देउबा ने कहा, ‘‘माफ करें, मेरा गला खराब हो गया।’’ यह कहकर उन्होंने सुषमा के हाथों से पानी ले लिया। सुषमा देउबा के पानी पीने तक गिलास वापस रखने का इंतजार कर रही थीं कि तभी एक अधिकारी वहां पहुंचा और विदेश मंत्री तब अपनी सीट पर वापस बैठीं। देउबा ने भी अपना संबोधन जारी रखा। विदेश मंत्री सुषमा ट्विटर के जरिए मुश्किल में फंसे भारतीयों की समस्या सुलझाने के लिए खासा मशहूर हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया