राजनीति का मतलब सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है : खुर्शीद ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2021

नयी दिल्ली| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि राजनीतिक का मतलब केवल चुनाव जीतना भर नहीं है।

किशोर ने कहा था कि ‘कांग्रेस का नेतृत्व, किसी व्यक्ति विशेष का दैवीय अधिकार नहीं है।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किशोर ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस का स्थान अहम है, लेकिन उसका नेतृत्व ‘किसी व्यक्ति का दैवीय अधिकार’ नहीं है, खासकर तब जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत चुनाव हार गई हो। किशोर पर पलटवार करते हुए खुर्शीद ने कहा, ‘‘पीके के लिए सबक: देवत्व आस्था का विषय है। लोकतंत्र आस्था का विषय है। अन्य लोग लोकतांत्रिक पसंद के लिए पटकथा नहीं लिख सकते।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अगर लोकतांत्रिक विकल्प समझ नहीं आया तो स्कूल वापस जाएं और नए सिरे से शुरुआत करें....।

प्रमुख खबरें

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साधा निशाना

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें