संतान प्राप्ति की अगर आप रखती हैं प्रबल इच्छा तो जरूर अपनाएं यह अचूक उपाय

By प्रकृति चौधरी | Apr 09, 2020

"संतान" जीवन की वो खुशी है जो हर कोई चाहता है उसके घर-आँगन में खुशियां ले आए। "माँ" शब्द सुनना हर स्त्री के लिए अलग ही एहसास होता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। परंतु किसी किसी दंपति के जीवन मे, उसके आंगन में उस किलकारी की कमी रह जाती है जिसका वो सुख चाहती है। 

 

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर है तो कुछ बातों का रखना चाहिए ध्यान, होगा बड़ा लाभ

जीवन मे उचित उपाय करके भी संतान की प्राप्ति की जा सकती है।


1. जिन स्त्रियों के घर संतान नही है उन स्त्रियों को प्रतिदिन पीपल की परिक्रमा करनी चाहिए, पीपल के पेड़ पर दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है, रविवार के दिन यह उपाय नहीं करते।


2. संतान की इच्छा रखने वाली स्त्रियों को "सर्प-पूजन" करना चाहिए, इससे संतान दोष दूर हो जाता है।


3. ऐसा माना जाता है कि जिन स्त्रियों को संतान की चाह होती है उन्हें रामेश्वरम (जिसे पूरी के नाम से भी जाना जाता है) उसकी यात्रा करनी चाहिए।


4. "नवग्रह शांति पाठ", संतान प्राप्ति में बेहद मददगार होता है इस पाठ से सारे दोष से निवारण मिलता है।


5. संतान प्राप्ति की इच्छुक स्त्रियों को 9 वर्ष से कम आयु की कन्याओं के चरण चुने चाहिए, इस प्रकार जल्द ही उनके घर मे बच्चो की किलकारियां गूंज सकती है।

 

इसे भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजन से शांत हो जाएगा शनिदेव का गुस्सा

6. संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली स्त्रियों को अपने कमरे (Room) में "श्री कृष्णा भगवान" की बाल रूपी फ़ोटो लगाए या लड्डू गोपाल को प्रतिदिन माखन-मिशरी का भोग अर्पण करें।


7. गुरुवार के दिन स्त्रियों को पीले धागे में पिसी कौड़ी को कमर पर बांधने से प्रबल संतान के योग बनते है।


8. "राधा-कृष्ण" के मंदिर में चांदी की बांसुरी भगवान के चरणों मे अर्पित करना भी शुभ होता है।


9. मंगलवार के दिन गरीबो को गुड़ बांटे, तथा हनुमान जी को गुलाब की माला अर्पित करें।


10. संतान प्राप्ति के लिए स्त्रियों को प्रतिदिन खाली पेट गुड़हल का फूल 90 दिनों तक खाने से भी लाभ मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें: राजा राम मंदिर ओरछा की अलग है कहानी, सूर्योदय और सूर्यास्त पर पुलिस देती है सलामी

11. बुधवार के दिन गेंहू के आटे की गोलियां बनाकर उसमें चने की दाल और थोड़ी हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए।


12. संतान गोपाल यंत्र की स्थापना करें व सवा लाख संतान गोपाल मंत्र का जाप करने से और दस मुखी रुद्राक्ष धारण करने से भी जल्दी ही संतान प्राप्ति होती है।


-प्रकृति चौधरी


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत