गुजरात में मेधा पाटकर को CM उम्मीदवार बनाकर क्या संदेश देना चाहती है AAP ?

By नीरज कुमार दुबे | Sep 05, 2022

क्या सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी? यह सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ है क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के गुजरात में लगते चक्करों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि कुछ लोग सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को गुजरात की राजनीति में पिछले दरवाजे से प्रवेश कराने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने जारी किया स्टिंग ऑपरेशन, संबित पात्रा बोले- शराब नीति से केजरीवाल-सिसोदिया के मित्रों को हुआ फायदा

अमित शाह ने अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदा परियोजना का विरोध करने वाली मेधा पाटकर को गुजरात की राजनीति में पिछले दरवाजे से प्रवेश कराने के लिए कुछ लोगों ने इन दिनों नई शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात के युवाओं से पूछना चाहता हूं कि क्या वे नर्मदा परियोजना के साथ-साथ गुजरात के विकास का विरोध करने वालों को राज्य में घुसने देंगे।

जहां तक विकास परियोजनाओं के विरोधियों को आगे बढ़ाने की बात है तो आम आदमी पार्टी पहले भी ऐसा कर चुकी है। मणिपुर विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी बनाकर मैदान में उतरने वाली इरोम चानू शर्मिला का आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने खुलकर समर्थन किया था। लेकिन राज्य की जनता ने शर्मिला को ऐसी बुरी तरह खारिज किया था कि वह अपनी खुद की विधानसभा सीट भी नहीं बचा पाई थीं। अरविंद केजरीवाल जिन्हें आयरन लेडी करार दे रहे थे उन्हें चुनाव में मात्र 90 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू