Cancer-Diabetes की जांच होगी आसान, उज्जैन में ECDS लगाएगी South Korean Tech वाला मेडिकल प्लांट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2026

टिकाऊ विकास तकनीक के क्षेत्र की ईसीडीएस ने बुधवार को कहा कि वह दक्षिण कोरिया की तीन कंपनियों के साथ बनाए गए संयुक्त उपक्रम के तहत उज्जैन में 780 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से एक चिकित्सा उपकरण संयंत्र लगाएगी जो भारत में उसका पहला कारखाना होगा। ईसीडीएस की भारतीय शाखा के निदेशक राजेश भारद्वाज ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमने उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी के चिकित्सा उपकरण पार्क में 15.60 एकड़ में एक संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया है जिसमें से 1.5 एकड़ जमीन हमें प्राप्त भी हो चुकी है।

भारद्वाज ने बताया कि भारत में ईसीडीएस की पहली इकाई में कैंसर, किडनी रोगों और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच के लिए किट बनाई जाएंगी और इन उपकरणों का विनिर्माण नैनो फाइबर और बायोमास पॉलिमर तकनीक से किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईसीडीएस ने राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया है कि वह वर्ष 2028 के दौरान उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले में अत्याधुनिक कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी के जरिये भीड़ प्रबंधन कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स