राफेल पर राहुल गांधी के खिलाफ मीनाक्षी ने दाखिल की याचिका

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2019

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नेता व नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दाखिल की है। राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करते हुए लेखी ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्‍होंने 'चौकीदार चोर है' के अपने बयान को सुप्रीम कोर्ट के बयान की तरह प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील मामले पर सरकार को नया आदेश जारी किया था। भाजपा सांसद के अनुसार राहुल ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में चौकीदार को चोर कहा है, जबकि कोर्ट का फैसला महज गोपनीय दस्तावेजों को सुनवाई के लिए मंजूर करने के लिए ही था।  उच्चतम न्यायालय ने लेखी की अवमानना याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई के लिए हामी भरी।  

प्रमुख खबरें

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया