मीनाक्षी लेखी 23 से 30 सितंबर तक उज्बेकिस्तान, स्विटजरलैंड की यात्रा पर जायेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

नयी दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 23 से 30 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और स्विटजरलैंड की यात्रा पर जायेंगी जहां वे दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगी एवं कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ भारत का उज्बेकिस्तान और स्विटजरलैंड के साथ करीबी एवं मित्रतापूर्ण संबंध है। विदेश राज्य मंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गति को बनाये रखने में मदद मिलेगी। ’’

इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर अश्विन नाइक 2015 के रंगदारी मामले में बरी होने के बाद जेल से रिहा

इस दौरान वह (लेखी) स्विटजरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कासीस तथा वहां के गृह एवं संस्कृति मंत्रालय के फेडेरल काउंसलर एलेन बर्सेट के साथ भी चर्चा करेंगी। इसमें कहा गया है कि विदेश राज्य मंत्री लेखी का स्विस-भारत वाणिज्य परिसंघ की वार्षिक बैठक तथा ‘‘ उभरते बाजार में आधारभूत ढांचा - विकास का इंजन एवं वास्तविक प्रभाव’ विषय पर एक वित्तीय सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मंत्रालय के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री भारतीय-स्विस समुदाय के साथ संवाद करेंगी तथा जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक करेंगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी