मीरा कुमार के पेज ब्लॉक होने की जांच की जा रही है: फेसबुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

नयी दिल्ली। फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पेज के होने की जांच की जा रही है। मीरा कुमार का फेसबुक पर आधिकारिक पेज एक दिन पहले ब्लॉक हो गया था। हालांकि बाद में पेज अनब्लॉक भी हो गया था। फेसबुक का यह स्पष्टीकरण इसी बारे में आया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने मीरा कुमार के फेसबुक पेज को बहाल कर दिया है, जो ब्लॉक हो गया था। उन्हें हुई असुविधा के लिये हमें खेद है और हम इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बहुत विरोध के बाद फेसबुक पेज अनब्लॉक हो गया। उल्लेखनीय है कि फेसबुक पिछले कई महीनों से राजनीतिक झुकाव और कथित रूप से सत्ता के करीबी लोगों के घृणा फैलाने वाले पोस्ट से निपटने में असफल रहने के कारण विवादों में है।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे