एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में मीराबाई करेंगी भारतीय दल का नेतृत्व

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

नयी दिल्ली।विश्व चैम्पियनशिप 2017 की स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू 18 अप्रैल से चीन के निंगबो में शुरू हो रही एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगी।एशियाई चैम्पियनशिप से 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।भारतीय टीम ने नवंबर में हुए पिछले क्वालीफायर्स विश्व चैम्पियनशिप में जूनियर टीम को भेजा था। उस समय सीनियर भरोत्तोलक रिहैब्लिटेशन पर थे। 

चीन जाने वाली टीम में चार महिला और आठ पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम में राष्ट्रमंडल खेलों में और युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सतीश शिवलिंगम और जेरेमी लालरिनुंगा भी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता आरवी राहुल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है जिनके टीम में शामिल करने पर अगले पांच दिनों में फैसला किया जाएगा।राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाली संजीता चानू को टीम में जगह नहीं मिली है। 

टीम:

पुरूष:सतीश शिवलिंगम (81 किग्रा), विकास ठाकुर (96 किग्रा), जेरेमी लालरिनुंगा(67 किग्रा), गुरदीप सिंह (101 किग्रा से अधिक), एम राजा (61 किग्रा), प्रदीप सिंह (102 किग्रा), अचिता शूली (73 किग्रा), अजय सिंह (81 किग्रा)।

रिजर्व: आरवी राहुल

महिला: मीराबाई चानू (49 किग्रा), झिल्ली दलबहेरा (55 किग्रा), स्वाति (59 किग्रा), राखी हलदर (64 किग्रा)।

प्रमुख खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर सीएम Devendra Fadnavis का कड़ा बयान, कहा- हमलावर राज्य या देश के बाहर से कर रहे हैं काम, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Sensex 470 अंक और Nifty 147 अंक लुढ़के, बाद में SBI और Reliance ने संभाला

Benjamin Netanyahu ने America के भावी रुख पर जताई चिंता, India से गठजोड़ बढ़ाने पर दिया जोर

Shardiya Navratri में Saraswati Visarjan आज, शुभ मुहूर्त में प्रतिमा विसर्जन से पूर्ण होगी पूजा