मेरठ: सावन में आसमान से बरस रही आग, अभी और सताएगी भीषण गर्मी, उमस से जनता बेहाल

By Rajeev Sharma | Aug 19, 2021

पश्चिमी यूपी में गर्मी का असर तेज होने से हर कोई परेशान है। पिछले दस दिन से बारिश भी नहीं हुई है। बुधवार को भी गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। बारिश के कारण चहकती-महकती हरियाली व खुशनुमा प्राकृतिक वातावरण का सुखद अहसास कराने वाले सावन का दूसरा पखवाड़ा भी सूखा साबित हो रहा है। सावन के महीने में भी गर्मी दम निकाल रही है। उमसभरी गर्मी पसीना-पसीना कर रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो माह के आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मेरठ के शास्त्री नगर में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देकर भागा बदमाश

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वद्यिालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व हिमांचल में 19 अगस्त से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में 21 अगस्त से हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं रामपुर बरेली पीलीभीत सहारनपुर बिजनौर आदि में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं मेरठ का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया। 

प्रमुख खबरें

The Paper Season 2 Review: JioHotstar पर न्यूज़रूम कॉमेडी और तीखे व्यंग्य का डबल डोज़

Essar की EET Retail ब्रिटेन में SGN Retail का 40 करोड़ पाउंड में करेगी अधिग्रहण

गुजराती मेरी मातृभाषा, लेकिन...हिंदी दिवस पर अमित शाह ने क्षेत्रीय भाषाओं को लेकर क्या संदेश दिया?

Kerala के CM Pinarayi Vijayan पर ED एक्शन पर UDF समर्थित निर्दलीय विधायकों की राय बंटी