Meerut: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

मेरठ जिले के लोहियानगर क्षेत्र में पुलिस ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों का कहना है कि कुछ समय बाद वहां सीमा का भाई अंकित, उसका एक परिचित तथा अन्य व्यक्ति पहुंचे तथा कथित तौर पर उसका कथित अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सात लाख रुपये की मांग की।

सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि पीड़ित के पास मौजूद चार हजार रुपये ले लिए गए और शेष धनराशि की व्यवस्था होने तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर पीड़ित को बचाया गया। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया तथा मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का गाला डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट

BRICS Summit में नयी दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, देश और दुनिया की मुख्य खबरें

BRICS Summit में जिनपिंग को सामने बिठा मोदी ने दिए 3 म्यूचुअल मंत्र, कहा- मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए

Suvendu Adhikari ने Chinmoy Krishna का दिया हवाला, Left पर साधा निशाना तो CPM का पलटवार