By राजीव शर्मा | Mar 03, 2022
मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह और आइजी प्रवीण कुमार ने स्थानीय अफसरों के साथ दोनों मतगणना स्थलों पर पहुंचकर तैयारियां देखी तथा ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि डीएम और एसएसपी मतगणना के दौरान मतगणना स्थल के भीतर और बाहर के साथ साथ शहर के माहौल पर भी सतर्क नजर बनाएं रखें,कहीं भी भीड़ न जुटने दी जाए तथा माहौल न बिगडऩे दिया जाए।