मेरठ में पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान युवक ने वीडियो बनाकर खाया जहर, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

मेरठ जिले के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी और ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि जान मोहम्मद का अपने ससुराल पक्ष, पत्नी और साले आदि से विवाद चल रहा था जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। मरने से पहले उसने अपना वीडियो भी बनाया है।

जान मोहम्मद के भाई की तहरीर पर उसकी पत्नी शहनाज, सास अहमद निशा, साले इसरार, शान मोहम्मद, कासिम, कासिफ, साढ़ू सलाउद्दीन और सलमान के खिलाफ मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जान मोहम्मद के भाई आस मोहम्मद ने बताया कि उसके भाई की पत्नी शहनाज पिछले करीब दो सप्ताह से अपने मायके मुरादनगर के जलालाबाद में रह रही थी। शहनाज मकान अपने नाम कराने की जिद कर रही थी। इसी विवाद को लेकर तीन माह पूर्व उसने तेजाब पी लिया था। बेटी की शादी के दिन भी वह अस्पताल में भर्ती थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission के SIR प्रोसेस पर उठे सवाल, Kapil Sibal और वकीलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिना रिश्वत नौकरी चाहिए तो Yogi Adityanath को तीसरी बार CM बनाएं: OP Rajbhar

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi