मेरठ के संजय वन में जल्द विकसित होगा मिनी जू ,छोटे जानवरो को मिनी जू में देखेंगे बच्चे

By राजीव शर्मा | Sep 10, 2021

मेरठ,मुरादाबाद में मिनी जू बनाने के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। मेरठ में वन विभाग ने जू बनाने के लिए फिलहाल संजय वन को तय किया है। यहां पहले भी मिनी जू रह चुका है। मेरठ में बनने वाले मिनी जू में बच्चे बंदर, लंगूर, मोर सहित पक्षियों और कीटों की विभिन्न प्रजातियां देखेंगे मगर बड़े जानवर नहीं देख पाएंगे। बच्चो को सांपों,पक्षियों की तमाम प्रजातियां यहां देखने को मिलेंगी।

12 एकड़ में फैले संजय वन को 1982 में बसाया गया था। यहां कारगिल शहीद मनोज तलवार को समर्पित 65 फीट ऊंचा वॉच टावर, वॉकिंग ट्रेक, स्लाइडर, बेंच, केंचुआ पालन व खाद सेंटर, नक्षत्र वाटिका, स्मृति वन है। शहर के काफी लोग यहां सुबह-शाम वॉकिंग के लिए आते हैं।संजय वन में मिनी जू बनने के बाद दिल्ली रोड मेरठ शहर में एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी। इस रूट पर रैपिड, मैट्रो का काम चल रहा है। यहीं से लोग संजय वन में जा सकेंगे। संजय वन से चंद कदमों की दूरी पर शॉप्रिक्स मॉल, आईनोक्स सिनेमा भी है।

DFO राजेश कुमार का कहना है की मेरठ में मिनी जू बनना है इसमें बड़े जानवर यहां नहीं होंगे। स्कूली बच्चों की जानकारी और मनोरंजन के लिए यह मिनी जू मददगार होगा। बच्चे पेड़, पौधों, फूलों के साथ कीटों, जानवरों को देख सकेंगे। उनके बारे में जानकारी ले सकेंगे। फिलहाल संजय वन को मिनी जू के लिए प्रस्तावित किया है।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव