Meerut Murder | पति की हत्या करने के बाद Muskan ने मनाली में प्रेमी के साथ मनाई होली

By रितिका कमठान | Mar 22, 2025

इन दिनों मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। मर्चेंट नेवी की पत्नी ने ही अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। अपने मर्चेंट नेवी अधिकारी पति सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद महिला ने शव को काटा और सीमेंट से भरे ड्रम में छिपाया था। इसी बीच आरोपी महिला मुस्कान रस्तोगी अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मनाली में होली मना रही थी। मनाली में होली मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुस्कान बेफिक्री से नाचती और  रही थी और पोज दे रही थी।

मेरठ हत्याकांड में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मेरठ पुलिस मुस्कान और साहिल के मनाली में रहने के बारे में जानकारी जुटा रही है, उन्होंने 15 दिनों तक वहां क्या किया और कहां-कहां गए। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शिमला, मनाली और कसौली गए थे।

उन्होंने मेरठ से ₹44,000 में टैक्सी किराए पर ली। पूछताछ के दौरान साहिल ने खुलासा किया कि वह 2020-21 तक नशा करता था और मुस्कान शराब की आदी थी। पुलिस को शक है कि सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने नशा करने के लिए यात्रा की। मेरठ पुलिस की कुछ टीमें ड्रग एंगल पर जांच तेज करने के लिए शिमला और मनाली जाएंगी।

इस बीच मुस्कान का एक ऑडियो सामने आया है। उसने साहिल के लिए बर्थडे केक मंगवाया था और कैब ड्राइवर को ऑडियो मैसेज भेजकर केक मंगवाया था। उसने ड्राइवर से कहा कि उसे फोन न करे और केक होटल के रिसेप्शन पर ही छोड़ दे। कैब ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच