Meerut Murder: सलीम की चाकुओं से गोदकर हत्या, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

मेरठ जिले में रक्षाबंधन की शाम एक युवक की चाकुओं से गोदकर और गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के करीब दो घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीम गठित की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर करीब दो घंटे के भीतर मुख्य आरोपी शहजाद और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक साल पहले ईद के दौरान सलीम का शहजाद और गुलजार से विवाद हुआ था। पुलिस को संदेह है कि संभवत: इसी पुरानी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Guwahati में STF ने जब्त की 3 करोड़ की Heroin, मणिपुर और असम के तीन तस्कर गिरफ्तार

Box Office पर Toxic की सुनामी! 3 दिनों में ₹150 करोड़ पार, जानिए यश की फिल्म का अब तक का कलेक्शन

Daily Breakfast से हैं बोर? ट्राई करें यह Unique Recipe, Paneer Stuffed Idli से मिलेगी भरपूर एनर्जी

इबोला से कश्मीरी पलायन तक... Samay Raina और Sharon Verma के बीच ऑन-स्क्रीन नोक-झोंक वायरल, पर्सनल बयानों से दर्शक हैरान