By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026
मेरठ के मवाना में पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अजीत उर्फ नीशू (37) नामक बदमाश घायल हो गया जिस पर हत्या और लूट के साथ गैंगस्टर कानून के तहत मामला दर्ज है। मवाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, मवाना खुर्द अंडरपास पर रविवार रात जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने लगा।
उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और गैंगस्टर अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ मवाना थाने में भारतीय न्याय संहिता और आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।