मेरठ एसटीएफ को मिली कामयाबी, मुठभेड़ के बाद एक लाख का इनामी डकैत को धरदबोचा

By राजीव शर्मा | Aug 13, 2021

मुजफ्फरनगर के कोतवाली में 20 लाख रुपये की डकैती को अंजाम देने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश से मेरठ में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने खुद को घिरता देख एसटीएफ के जवानों पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जवाब में एसटीएफ के जवानों ने भी गोलियां चला दी। बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: बड़ा खुलासा ! नौकर ने ही कराई थी मेरठ में व्यापारी से 14.9 लाख रुपए की लूट

मुजफ्फरनगर के बढ़ाना इलाके में शुक्रवार को सुबह 5 बजे एसटीएफ मेरठ की टीम को सूचना मिली कि आशु अपने अन्य साथियों के साथ बुढ़ाना इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। बुढाना के बाहर जब एसटीएस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोका तो बाइक छोड़कर बदमाश गन्ने के खेत की तरफ भागने लगा। उसने एसटीएफ की टीम पर पिस्टल से फायर कर दिया। एसटीएफ द्वारा भी गोलियां चलाई गई। इस दौरान बदमाश आशु के पैर में गोली लग गई। एसटीएफ की तीन ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल ले गई और भर्ती कराया। उसे जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी