मेरठ : सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम का वीडियो हुआ वायरल

By राजीव शर्मा | Sep 14, 2021

मेरठ के सरधना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम एक बार फिर से इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सुर्खियों में आ गए हैं। एक मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि जितने लोग अपने टिकट की दावेदारी करते हुए सरधना क्षेत्र में घूम रहे हैं, मैं सब को जानता हूं, इनकी चकरी कहां से चल रही है। कुछ लोग तो पार्टी में भी नहीं हैं और क्षेत्र में अपने टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। पता नहीं इनकी जेब में किसने टिकट रख दिया। अभी तो अमित शाह को भी नहीं पता कि टिकट कहां से होगा। 

गृहमंत्री अमित शाह को भी नहीं पता कि चुनाव कहां से लडऩा है। यहां पर चौबीसी के लोगों का साथ है जो मेरी ताकत है। पिछले कुछ माह में अभी रैली और बैठक कर पता भी चल गया है कि टिकट किस को देना चाहिए। इस दौरान वीडियो में विधायक को माला भी पहनाई जा रही है। इसमें वह अभिवादन कर रहे है। साथ ही उनके सुरक्षाकर्मी मास्क पहने हुए हैं। हालांकि, इससे पहले भी विधायक संगीत सोम कई बार बयानों को लेकर विवादित रह चुके हैं। जब इस मामले में विधायक संगीत सोम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन स्विच आफ था।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला