मीशो के कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने की स्थायी सुविधा मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

नयी दिल्ली| ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने अपने सभी कर्मचारियों को उनकी पसंद की जगह से काम करने की सुविधा स्थायी तौर पर देने की सोमवार को घोषणा की। मीशो ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी घर, दफ्तर या अपनी पसंद के किसी अन्य स्थान से भी काम कर सकते हैं।

मीशो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा, ‘‘हमने इस नए दृष्टिकोण तक पहुंचने से पहले विभिन्न कामकाजी मॉडलों का अध्ययन किया है।भविष्य में यह कामकाजी मॉडल दुनियाभर की प्रतिभाओं को मीशो के लिए काम करने का मौका देगा। वर्तमान में मीशो के साथ करीब 1,700 कर्मचारी काम करते हैं। नया कामकाजी मॉडल सभी कर्मचारियों पर लागू होगा।

मीशो इस मॉडल के तहत दफ्तर से दूर रहकर काम करने वाले कर्मचारियों को तिमाही बैठकों में भौतिक रूप से शामिल होने और पर्यटन स्थलों की सालाना सैर का भी मौका देगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा ऐलान: Imported Generic medicines पर लागू होगी चरणबद्ध टैरिफ पॉलिसी, 2028 से लगेगा 100% और फिर 200% टैक्स

Dhamaal 4 Review | बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों से मचा रही है धमाल 4 बवाल, जानिए फिल्म देखने के 10 बड़े कारण

NEET विवाद पर सड़कों से लेकर संसद तक राजनीति तेज़, JP Nadda और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में Sonam Wangchuk से की मुलाकात

Donald Trump ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र