Ram Mandir का डिजाइन तैयार करने वाले आर्किटेक्ट से मिलिए, जिनकी 15 पीढ़ियां करती आई हैं ये काम

By रितिका कमठान | Jan 02, 2024

भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 की तारीख सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। इस दिन का इंतजार पूरा देश, दुनिया भर में मौजूद भारतीय और हर राम भक्त दशकों से कर रहा है। अयोध्या में इस दिन भव्य, ऐतिहासिक राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। पहले फेज का काम पूरा होने के बाद शुभ मूहूर्त में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर की संरचना को सोमपुरा परिवार ने तैयार किया है। इस परिवार ने सदियों से इस काम को रुप दिया है। परिवार ने ही गुजरात का प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की संरचना भी बनाई थी। परिवार ने देश और दुनिया में अब तक 200 से अधिक मंदिरों को डिजाइन किया है। इस सोमपुरा परिवार को मंदिर संरचना करने में महारथ हासिल है।

जानकारी के मुताबिक सोमपुरा परिवार सलात गुजरात से एक पत्थर श्रमिक समुदाय है। ये समुदाय मूल रूप से दक्षिणी राजस्थान, मेवाड़ के इलाके में बसा हुआ है। इस समुदाय को सलात भी कहा जाता है। सलात मूल रूप से शिलावत से जुड़ा शब्द है। मंदिर के वास्तुकार को प्राचीन जमाने में सलात कहा जाता था। इस समुदाय का मूल कार्य और व्यवसाय कलात्मक और मूर्ति निर्माण का था। समुदाय की कुल देवी आशापुरा माता है, जबकि इनके मुख्य देवता भगवान शिव है। समुदाय के लोग कलात्मक नक्काशी और मूर्तिकला के साथ पत्थरों से मूर्ति बनाने में भी विशेषज्ञ मालूम होते है। 

बता दें कि वर्तमान में बन रहे भव्य राम मंदिर के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा है, जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर का नक्शा तैयार किया है। गौरतलब है कि राम मंदिर के मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा के परिवार का मंदिर निर्माण से पुराना वास्ता रहा है। उनके दादा प्रभाशंकर ओघड़भाई ने आधुनिक सोमनाथ मंदिर को डिजाइन कर उसका भी निर्माण किया था। चंद्रकांत सोमपुरा अपने परिवार की 15वीं पीढ़ी हैं जो इस काम में जुटे है।

 

वो चुनिंदा परिवारों में से हैं जिनका इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। उनके परिवार ने देश और दुनिया के 200 से अधिक मंदिरों की संरचनाओं का निर्माण किया है। उनके जरिए इस कला को आगे बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि मुंबई के फेमस स्वामीनारायण मंदिर और कोलकाता के बिरला मंदिर को डिजाइन करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा ही है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रमुख अशोक सिंघल ने चंद्रकांत सोमपुरा से लगभग 32 वर्ष पहले राम मंदिर के लिए डिजाइन तैयार करने के लिए संपर्क किया था। उस समय उन्होंने मंदिर बनाने का प्लान तैयार करने के उद्देश्य से पैरों से जमीन को नापा था।

 

चंद्रकांत ने बनाए हैं कई मंदिर

चंद्रकांत सोमपुरा ने भारत और विदेशों के लिए कई मंदिरों का डिजाइन तैयार किया है। उन्होंने भव्य राम मंदिर का डिजाइन भी 1990 से पहले ही तैयार किया था जिसे 1990 में हुए कुंभ मेले के दौरान संतों द्वारा स्वीकृति मिली थी। इसके बाद कोर्ट का आदेश आने के बाद 2020 में कुछ बदलाव करने के साथ ही मंदिर का नया डिजायन तैयार हुआ था। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार