गोरखपुर: भाजपा के पदाधिकारियों की हुई बैठक, सेवा ही संगठन को चरितार्थ करने पर जोर

By प्रणव तिवारी | Jun 08, 2021

गोरखपुर। गोरखपुर क्षेत्र समिति की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मिले दिशा निर्देश के क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना के संकट काल में सेवा ही संगठन का मंत्र दिया है। इस मंत्र को पार्टी के कार्यकर्ताओ को अपने व्यवहार में लाते हुए चरितार्थ करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार के मंत्री का आरोप, दलित लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर कराया जा रहा निकाह

इसी तरह प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार से जुड़े कार्य उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू, आई टी और सोशल मीडिया टीम गठन हेतु उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, मीडिया प्रभारी नवीन पांडेय, जनपदों से विधान सभा प्रभारी और संयोजक बनाने के लिए उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, साकेत सिंह सोनू, जिला और विधान सभा संचालन समिति बनाने हेतु क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी और मोहन चौहान, जनपदों से मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग हेतु नामों को भेजने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय मंत्री हरिनाथ कुशवाहा को दी गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य