केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुलाकात, आपदा राहत बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय विकास पर व्यापक चर्चा

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 08, 2025

नई दिल्ली/भोपाल। केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को अपने दिल्ली आवास पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आवास पर मुलाकात की। यह बैठक प्रदेश में हाल की आपदाओं, क्षेत्रीय विकास, और जनहित से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुई।

सिंधिया ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रभावित जिलों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए। किसानों को समुचित मुआवज़ा और बीमा लाभ शीघ्रता से प्रदान किया जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, और जल निकासी व्यवस्था की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए। स्थायी समाधान हेतु जल प्रबंधन और आपदा तैयारी के दीर्घकालिक उपायों पर विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वस्त किया कि प्रभावित क्षेत्रों में सरकार हरसंभव मदद और पुनर्वास कार्य को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिंधिया द्वारा बताए गए जमीनी मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि सिंधिया और मोहन यादव के बीच एक सप्ताह के भीतर दूसरी बैठक है। इससे पहले, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंधिया के साथ गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था, जहाँ दोनों नेताओं ने स्थानीय निवासियों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं और त्वरित सहायता का आश्वासन दिया था।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार