खाद्य मंत्रियों का सम्मेलन पांच जुलाई को, पीडीएस, पोषण सुरक्षा पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

नयी दिल्ली| राज्यों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों का यहां पांच जुलाई को राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और पोषण सुरक्षा में सुधार पर चर्चा होगी।

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुदृढ़ीकरण, खाद्य पदार्थों में विविधता लाना, फसल विविधीकरण, एकीकृत अन्न वितरण पोर्टल 2.0, पीडीएस और भंडारण क्षेत्र में सुधार पर चर्चा करना है। कुछ राज्यों में अपनाई जा रही सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को भी व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए उन्हें साझा किया जाएगा।

यह सम्मेलन देश में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव लाने के उद्देश्य से सहकारी संघवाद की सच्ची भावना में निहित चुनौतियों तथा अवसरों को प्रतिबिंबित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (एनएफएसए) के तहत भारत की लक्षित उपभोक्ता केंद्रित सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम है।

यह प्रणाली 5.33 लाख से अधिक उचित दर दुकानों के देशव्यापी नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत में लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट