कश्मीर में बदले माहौल में युवाओं के हाथों में पत्थर नहीं बल्कि नौकरी के ऑफर लैटर दिख रहे हैं

By नीरज कुमार दुबे | Sep 06, 2022

श्रीनगर। कश्मीर के युवाओं पर आरोप लगाया जाता था कि वह पत्थरबाज हैं लेकिन यह नहीं देखा जाता था कि उन्हें सही रास्ते पर लाने के प्रयास ही नहीं किये जाते। देखा जाये तो यह सही रास्ता क्या है शायद यह भी किसी को नहीं पता था। सही रास्ता था अनुच्छेद 370 हटाने का। 370 हटा और आज जम्मू-कश्मीर विकास की नयी बहार देख रहा है और युवा मुख्यधारा के क्षेत्रों में अपना कॅरियर बनाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। आज कश्मीरी युवाओं के हाथों में पत्थर नहीं नौकरी के ऑफर लैटर हैं जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, HM के दो आतंकियों को किया ढेर, सुरक्षाकर्मी की हत्या में था शामिल

रोजगार मेले के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी प्रदान की गयी और मौके पर ही ऑफर लैटर सौंपे गये। कई कंपनियों ने युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भी चुना ताकि उनका कौशल बढ़ाकर उन्हें उसी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान किया जाये। प्रभासाक्षी संवाददाता ने जब रोजगार मेले में आये सरकारी अधिकारियों और प्रतिभागियों से बातचीत की तो सभी ने कहा कि ऐसे आयोजनों की संख्या बढ़नी चाहिए ताकि कश्मीर से बेरोजगारी दूर हो सके। कई युवाओं ने यह भी कहा कि रोजगार नहीं होने के चलते कई युवा डिप्रेशन में चले जाते हैं या गलत रास्ते पर चले जाते हैं अथवा ड्रग्स का सेवन शुरू कर देते हैं। युवाओं ने कहा कि रोजगार होगा तो कोई नहीं भटकेगा।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर