Tri-service drill के दौरान तीनों सेनाओं के जवानों को 9000 फीट ऊंचाई पर छोड़ा गया, फिर जो हुआ उसने दुश्मन को हिला दिया

By नीरज कुमार दुबे | Dec 08, 2021

श्रीनगर स्थित सेना के चिनार कोर ने मंगलवार को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर पर प्रशिक्षण अभ्यास किया। कश्मीर में यह भारतीय वायुसेना, नौसेना और थलसेना का संयुक्त अभ्यास था। इस अभ्यास का आयोजन हवाई रक्षा क्षमता और अन्य क्षमताओं को जांचने तथा सेना की तीनों शाखाओं के बीच तालमेल को परखने के लिए किया गया था। इस अभ्यास के दौरान हेलीकॉप्टर ने बर्फ से ढंके क्षेत्रों में काम करने वाली टुकड़ी को 9,000 फुट से भी ज्यादा ऊंचाई पर छोड़ा। इस टुकड़ी में इंफैंट्री, विशेष बल और भारतीय नौसेना के मारकोस के सैनिक भी शामिल थे।

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को शोपियां के चक-ए-चोलान गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने गांव की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

इसे भी पढ़ें: किसानों की तरह, जम्मू कश्मीर के लोगों को भी ‘बलिदान’ करना होगा: फारुक अब्दुल्ला

कश्मीर में आये लाखों प्रवासी पक्षी

अब बात करते हैं पक्षियों की। कश्मीर के मनमोहक मौसम का मजा लेने के लिए सिर्फ सैलानी ही नहीं बल्कि विदेशी पक्षी भी आ रहे हैं। इस समय घाटी चार लाख से अधिक प्रवासी पक्षियों से भर गयी है। डल, वुल्लर, छतलाम और होकरसर समेत वादी के तमाम वेटलैंड में इन्हें सुबह-शाम मस्ती करते देखा जा सकता है। सुबह जब यह सैर के लिए निकलते हैं या फिर लौटते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे इन्होंने आस्मां पर कब्जा कर लिया है। इन पक्षियों की चहचहाहट से पूरा इलाका गूंज उठता है। इन प्रवासी पक्षियों की देखभाल और सुरक्षा का जिम्मा वन्य जीव विभाग और स्थानीय पर्यावरणविदों ने संभाला हुआ है। प्रभासाक्षी संवाददाता ने इन लोगों से बात की।

प्रमुख खबरें

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!

Rahul Gandhi का PM Modi पर तंज- वो सोचते हैं उनके अलावा कोई देश नहीं चला सकता

Delhi Assembly Security Breach: पुलिस का बड़ा एक्शन, गेट तोड़ने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी